एकार्थी शब्द (One Word Substitution)
एकार्थी शब्द – अनेक शब्दों के लिए एक शब्द (One Word Substitution)
- यहाँ हम कुछ ऐसे शब्दों को जानेंगे जो भाषा को अधिक प्रभावशाली बना देते हैं। कहने का अभिप्राय यह है कि भाषा में बहुत से ऐसे वाक्य होते हैं जो किसी एक शब्द को दर्शाते हैं अर्थात हम उस वाक्य के स्थान पर पूरा वाक्य न लिख कर एक शब्द लिख कर अपनी भाषा को और अधिक प्रभावशाली बना सकते हैं।
- आसान तरीके से जानने के लिए पहले एकार्थी शब्द की परिभाषा को जान लेना आवश्यक है।
अनेक शब्दों के लिए एक शब्द की सूची–
यहाँ पर 120 शब्दों की एक सूची दी जा रही है जिससे आप एकार्थी शब्दों के बारे में अच्छी तरह समझ जाएँगे –
क्रमांक | शब्द-समूह | एकार्थी शब्द |
1 |
अण्डे से जन्म लेने वाला |
अण्डज |
2 |
अपने देश से दूसरे देश में सामान जाना |
निर्यात |
3 |
दूसरे देश से अपने देश में सामान आना |
आयात |
4 |
अपनी हत्या स्वयं करना |
आत्महत्या |
5 |
अवसर के अनुसार बदल जाने वाला |
अवसरवादी |
6 |
आज्ञा का पालन करने वाला |
आज्ञाकारी |
7 |
आँखों के सामने |
प्रत्यक्ष |
8 |
आँखों से परे |
परोक्ष |
9 |
अचानक हो जाने वाला |
आकस्मिक |
10 |
आवश्यकता से अधिक वर्षा |
अतिवृष्टि |
11 |
अपने परिवार के साथ |
सपरिवार |
12 |
अभिनय करने वाला पुरुष |
अभिनेता |
13 |
अभिनय करने वाली स्त्री |
अभिनेत्री |
14 |
अपने कर्तव्य का निर्णय न कर सकने वाला |
किंकर्तव्यविमूढ़ |
15 |
अनुचित या बुरा आचरण करने वाला |
दुराचारी |
16 |
अपना हित चाहने वाला |
स्वार्थी |
17 |
अपनी इच्छा से दूसरों की सेवा करने वाला |
स्वयंसेवक |
18 |
अपने देश से प्यार करने वाला |
देशभक्त |
19 |
अपने देश के साथ विश्वासघात करने वाला |
देशद्रोही |
20 |
अविवाहित लड़की |
कुमारी |
One Word Substitution in Hindi PDF
*************
इनको भी जरुर Download करे :-
Note :- दोस्तों इस PDF को ज्यादा से ज्यादा अपने दोस्तों के साथ शेयर करे !