डेटाबेस की धारणाएँ (Database Concept)
- डेटाबेस, सूचनाओं (या डेटा) का एक ऐसा व्यवस्थित संग्रह (Organised Collection) होता है, जिससे हम किसी भी सूचना को सरलता से प्राप्त कर सकते हैं। डेटाबेस व्यवस्थित इसलिए होता है, क्योंकि इसमें किसी भी डेटा या सूचना को एक निश्चित स्थान पर पहले से तय किए हुए रूप में रखा जाता है, ताकि कभी भी आवश्यकता पड़ने पर उसे आसानी से ढूंढकर देखा जा सके।
व्यवस्थित डेटाबेस में हमें निम्नलिखित कार्य की सुविधा होती है।
- आवश्यक सूचना को निकालना (Retrieving) सूचनाओं के अनुसार उचित कार्यवाही करना या निर्णय लेना।
- सूचनाओं को नई आवश्यकताओं के अनुसार फिर से व्यवस्थित करना।
- सूचनाओं के आधार पर रिपोर्ट आदि बनाना तथा नई सूचनाएँ निकालना।
एक डेटाबेस, नामों की सूची की एक फाइल के रूप में आसान भी हो सकता है। और डेटा की बहुत-सी फाइलों के समूह के रूप में कठिन भी हो सकता है।
डेटाबेस के प्रकार (Types of Database)
- डेटाबेस मुख्य रूप से तीन प्रकार का होता है, जोकि निम्नलिखित है –
1. नेटवर्क डेटाबेस (Network Database)
- इस प्रकार के डेटाबेस में, डेटा रिकॉर्ड के समूह के रूप में तथा डेटा के बीच सम्बन्ध लिंक के माध्यम से दर्शाया जाता है।
2. हैरार्रिकल डेटाबेस (Hierarchical database)
- इस प्रकार के डेटाबेस में, डेटा को वृक्ष के रूप में नोड्स के माध्यम से व्यवस्थित किया जाता है। हैरार्रिकल डेटाबेस में नोड्स आपस में लिंक के माध्यम से जुड़ी होती हैं।
3. रिलेशनल डेटाबेस (Relational Database)
- रिलेशनल डेटाबेस को संरचित डेटाबेस (Structured Database) भी कहा | जाता है, जिसमें डेटा को सारणियों (Tables) के रूप में संग्रहीत (Store) किया जाता है। इन डेटा सारणियों में स्तम्भ (Column), सारणी में स्टोर होने वाले डेटा के प्रकार को तथा पंक्तियाँ (Rows) डेटा को दर्शाती हैं।
computer database conncept in hindi
************
इनको भी जरुर Download करे :-
Note :– दोस्तों इस PDF को ज्यादा से ज्यादा अपने दोस्तों के साथ शेयर करे !