Skip to content

GkNotesPDF

SSC, UPSC, RRB, State Level Gk PDF.

Menu
  • Home
  • सामान्य ज्ञान PDF
    • Gk Notes PDF
    • हिन्दी PDF
    • भूगोल PDF
    • English PDF
    • कम्प्यूटर PDF
  • सामान्य विज्ञान PDF
    • जीव विज्ञान PDF
    • भौतिक विज्ञान PDF
    • रसायन विज्ञान PDF
  • Maths & Reasoning PDF
    • Maths PDF
    • Reasoning PDF
Menu
Alankar in Hindi PDF Download

Alankar (अलंकार ) in Hindi

Posted on August 20, 2020 by GkNotesPDF

Alankar (अलंकार )

अलंकार की परिभाषा, प्रकार, भेद और उदाहरण

अलंकार की परिभाषा

  • काव्य की शोभा बढ़ाने वाले तत्त्वों को अलंकार कहते हैं। अलंकार के चार भेद हैं-
  1. शब्दालंकार,
  2. अर्थालंकार,
  3. उभयालंकार और
  4. पाश्चात्य अलंकार।

अलंकार का विवेचन

शब्दालंकार

  • काव्य में शब्दगत चमत्कार को शब्दालंकार कहते हैं। शब्दालंकार मुख्य रुप से सात हैं, जो निम्न प्रकार हैं-अनुप्रास, यमक, श्लेष, वक्रोक्ति, पुनरुक्तिप्रकाश, पुनरुक्तिवदाभास और वीप्सा आदि।

1. अनुप्रास अलंकार

  • एक या अनेक वर्गों की पास-पास तथा क्रमानुसार आवृत्ति को ‘अनुप्रास अलंकार’ कहते हैं। इसके पाँच भेद हैं-
    (i) छेकानुप्रास जहाँ एक या अनेक वर्णों की एक ही क्रम में एक बार आवृत्ति हो वहाँ छेकानुप्रास अलंकार होता है;
  • जैसे-
    “इस करुणा कलित हृदय में,
    अब विकल रागिनी बजती”
  • यहाँ करुणा कलित में छेकानुप्रास है।

2. यमक अलंकार

  • जहाँ एक शब्द या शब्द समूह अनेक बार आए किन्तु उनका अर्थ प्रत्येक बार भिन्न हो, वहाँ यमक अलंकार होता है;
  • जैसे-
    “जेते तुम तारे, तेते नभ में न तारे हैं”
  • यहाँ पर ‘तारे’ शब्द दो बार आया है। प्रथम का अर्थ ‘तारण करना’ या ‘उद्धार करना’ है और द्वितीय ‘तारे’ का अर्थ ‘तारागण’ है, अतः यहाँ यमक अलंकार है।

3. श्लेष अलंकार

  • जहाँ एक ही शब्द के अनेक अर्थ निकलते हैं, वहाँ श्लेष अलंकार होता है;
  • जैसे-
    “रहिमन पानी राखिए बिन पानी सब सून।
    पानी गए न ऊबरै, मोती मानुष चून।।”
  • यहाँ ‘पानी’ के तीन अर्थ हैं—’कान्ति’, ‘आत्मसम्मान’ और ‘जल’, अत: यहाँ श्लेष अलंकार है।

4. वक्रोक्ति अलंकार

  • जहाँ पर वक्ता द्वारा भिन्न अभिप्राय से व्यक्त किए गए कथन का श्रोता ‘श्लेष’ या ‘काकु’ द्वारा भिन्न अर्थ की कल्पना कर लेता है, वहाँ वक्रोक्ति अलंकार होता है। इसके दो भेद हैं-श्लेष वक्रोक्ति और काकु वक्रोक्ति।
  • (i) श्लेष वक्रोक्ति जहाँ शब्द के श्लेषार्थ के द्वारा श्रोता वक्ता के कथन से भिन्न अर्थ अपनी रुचि या परिस्थिति के अनुकूल अर्थ ग्रहण करता है, वहाँ श्लेष वक्रोक्ति अलंकार होता है;
  • जैसे-
    “गिरजे तुव भिक्षु आज कहाँ गयो,
    जाइ लखौ बलिराज के द्वारे।
    व नृत्य करै नित ही कित है,
    ब्रज में सखि सूर–सुता के किनारे।
    पशुपाल कहाँ? मिलि जाइ कहूँ,
    वह चारत धेनु अरण्य मँझारे।।”
  • (ii) काकु वक्रोक्ति जहाँ किसी कथन का कण्ठ की ध्वनि के कारण दूसरा __ अर्थ निकलता है, वहाँ काकु वक्रोक्ति अलंकार होता है;
    जैसे-
    “मैं सुकुमारि, नाथ वन जोगू।
    तुमहिं उचित तप मो कहँ भोगू।”

5. पुनरुक्तिप्रकाश

  • इस अलंकार में कथन के सौन्दर्य के बहाने एक ही शब्द की आवृत्ति को पुनरुक्तिप्रकाश कहते हैं;
  • जैसे-
    “ठौर–ठौर विहार करती सुन्दरी सुरनारियाँ।”
  • यहाँ ‘ठौर-ठौर’ की आवृत्ति में पुनरुक्तिप्रकाश है। दोनों ‘ठौर’ का अर्थ एक ही . है परन्तु पुनरुक्ति से कथन में बल आ गया है।

6. पुनरुक्तिवदाभास

  • जहाँ कथन में पुनरुक्ति का आभास होता है, वहाँ पुनरुक्तिवदाभास अलंकार होता है;
  • जैसे-
    “पुनि फिरि राम निकट सो आई।”
  • यहाँ ‘पुनि’ और ‘फिरि’ का समान अर्थ प्रतीत होता है, परन्तु पुनि का अर्थ-पुन: (फिर) है और ‘फिरि’ का अर्थ-लौटकर होने से पुनरुक्तिावदाभास अलंकार है।

7. वीप्सा

  • जब किसी कथन में अत्यन्त आदर के साथ एक शब्द की अनेक बार आवृत्ति होती है तो वहाँ वीप्सा अलंकार होता है;
  • जैसे-
    “हा! हा!! इन्हें रोकन को टोक न लगावो तुम।”
  • यहाँ ‘हा!’ की पुनरुक्ति द्वारा गोपियों का विरह जनित आवेग व्यक्त होने से वीप्सा अलंकार है।

Alankar in Hindi PDF Download

👉 Download PDF

*************

इनको भी जरुर Download करे :-

👉  General Knowledge PDF
👉  General Science PDF
👉  Current Affiars PDF
👉  Maths & Reasoning PDF
👉  E-Book PDF
👉  Top 100 Gk Questions PDF

Note :- दोस्तों इस PDF को ज्यादा से ज्यादा अपने दोस्तों के साथ शेयर करे !

Share this:

  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
  • Click to share on Telegram (Opens in new window)
  • Click to share on Pinterest (Opens in new window)
  • Click to share on Facebook (Opens in new window)

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group

किसी भी PDF को यहाँ पर सर्च करें !

डेली करेंट अफेयर्स PDF

E-Book

Recent Posts

  • Top 100 General Science GK Questions PDF
  • Top 50 General Science GK Questions for Competitive Exam
  • TS Police SI Exam 7 August 2022 Answer Key & Question Paper PDF
  • UPSC CAPF AC Exam 7 August 2022 Question Paper & Answer Key PDF
  • 5000+ General Science Question Bank for Railways, SSC, and Bank Exams in PDF

Categories

  • All Class Notes PDF (23)
  • All TET Exam PDF (8)
  • Answer Key (40)
  • Art & Cultural PDF (14)
  • Bihar Gk PDF (6)
  • Biology PDF (64)
  • Chemistry PDF (33)
  • Computer PDF (90)
  • Current Affairs PDF (37)
  • E Book PDF (5)
  • Economy PDF (17)
  • English PDF (8)
  • Environment PDF (15)
  • General Knowledge PDF (69)
  • General Science (96)
  • Geography PDF (54)
  • Gk Notes PDF (63)
  • Haryana Gk PDF (8)
  • Hindi PDF (44)
  • History PDF (87)
  • Maths PDF (105)
  • One Liner Gk PDF (33)
  • Physics PDF (32)
  • Polity PDF (9)
  • Previous Paper PDF (8)
  • Question Paper (12)
  • Railway Gk PDF (1)
  • Rajasthan Gk PDF (51)
  • Reasoning PDF (55)
  • RRB PDF (8)
  • Static Gk PDF (28)
  • Study Material (432)
  • Uncategorized (7)
  • उत्तर प्रदेश PDF (2)
  • छत्तीसगढ़ PDF (2)

Page Link

About Us

Contact Us

Disclaimer

Privacy Policy

Terms And Conditions